हाइलाइट्स

कुंभ वालों के लिए यह सप्ताह खर्चों से भरा होगा.
नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल चल रहा है.

फरवरी 2023 साप्ताहिक राशिफल: मकर राशिवालों को इस नए सप्ताह में नई नौकरी मिल सकती है. बिजनेस कर रहे लोगों को उत्तम लाभ मिलेंगे. आपको अपनी बुद्धि का लाभ मिलेगा और आप आगे बढ़ेंगे. कुंभ वालों के लिए यह सप्ताह खर्चों से भरा होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल चल रहा है. आपको अपने बॉस का भी पूरा सपोर्ट रहेगा. पढ़ें मकर, कुंभ और मीन का साप्ताहिक राशिफल.

मकर साप्ताहिक राशिफल 2023 फरवरी
यह सप्ताह आपको खुशी देगा. मन में किसी बात को लेकर बड़ी अच्छी फीलिंग आएगी और इस सप्ताह आप काफी मजाकिया रहेंगे. आप सबसे हंसी-मजाक करेंगे, जिससे माहौल हल्का रहेगा. पारिवारिक जीवन में भी खुशी आएगी. जीवनसाथी से संबंध मधुर बनेंगे. लव लाइफ के लिए भी समय ठीक-ठाक रहेगा. आप अपने अच्छे अंदाज के कारण अपने प्रिय के दिल में जगह बना ही लेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कमजोर है. नौकरी बदलने के योग बन सकते हैं.

बिजनेस कर रहे लोगों को उत्तम लाभ मिलेंगे. आपको अपनी बुद्धि का लाभ मिलेगा और आप आगे बढ़ेंगे. इससे आपको लाभ होगा. विद्यार्थियों की बात करें तो अभी उन्हें पढ़ाई में काफी मेहनत करनी होगी. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है. उल्टा-सीधा भोजन करने की वजह से सेहत बिगड़ सकती है. पेट के रोग हो सकते हैं.दांतों में दर्द हो सकता है. यात्रा करने के लिए सप्ताह उत्तम है.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 2023 फरवरी
यह सप्ताह खर्चों के साथ आगे बढ़ेगा. सप्ताह के मध्य में चिंताएं कुछ कम होंगी, लेकिन आपमें थोड़ा क्रोध भी हो सकता है. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा. आप अपने प्रिय के काफी करीब होंगे, जिससे आपका रिश्ता घनिष्ट होगा. विवाहितों को अपने गृहस्थ जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल चल रहा है. आपको अपने बॉस का भी पूरा सपोर्ट रहेगा, जिससे काम में अच्छी सफलता मिलेगी. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए सप्ताह मध्यम है.

आपको खर्चों पर भी ध्यान रखना होगा. विद्यार्थियों की बात करें तो उन्हें पढ़ाई में काफी मेहनत करनी होगी. पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए उन्हें किसी के मार्गदर्शन की जरूरत पड़ेगी. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो इस सप्ताह आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है. चिकित्सा पर खर्च हो सकता है. यात्रा के लिए सप्ताह के अंतिम दो दिन अच्छे रहेंगे.

मीन साप्ताहिक राशिफल 2023 फरवरी
यह सप्ताह आपके लिए उत्तम रहेगा. विवाहितों के जीवन में प्रेम और रोमांस का तड़का लगेगा. लव लाइफ के लिए भी समय अनुकूल है. आप प्यार भरी बातों से अपने प्रिय को दीवाना बना देंगे. सप्ताह की शुरुआत में ही कहीं से पैसा आएगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. आपकी चिंताएं कम होंगी. मानसिक तनाव में भी कमी आएगी. नौकरीपेशा लोगों को काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी. बिजनेस करने वालों के लिए समय अच्छा चल रहा है.

विद्यार्थियों की बात करें तो यह समय उनके लिए अच्छा रहेगा. वे पढ़ाई में काफी बेहतर परफॉर्म करेंगे. समस्याओं से बाहर निकलकर कंसंट्रेट करने में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत अच्छी रहेगी. तनाव आपसे दूर रहेगा, लेकिन पैरों में दर्द या आंखों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है. आपको इसपर ध्यान देना होगा. यात्रा के लिए सप्ताह के शुरुआती और अंतिम 2 दिन अच्छे रहेंगे.

Tags: Astrology, Horoscope

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *