Disha Bhoomi

Modinagar। संस्कृत भारती द्वारा संस्कृत दिवस बड़ें ही हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित संजय पांचाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम का प्रारंभ यज्ञ की शुरूआत कर किया गया। तत्पश्चात संस्कृत में मंगला चरण गीत, श्लोक, हास्य कनिका आदि बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम की रूपरेखा संस्कृत भारती के नगर संयोजक संजय पांचाल द्वारा तैयार की गई। इस अवसर पर संस्कृत भारती के गाजियाबाद विभागाध्यक्ष गोपाल कौशिक ने यज्ञ के दौरान वचनों को प्रस्तुत करते हुए यज्ञ व संस्कृत की महत्वता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अपने जीवन में संस्कृत उपयोगिता का क्या महत्व है। गरिमा व कीर्ति पांचाल ने संस्कृत में गीत प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। अरुण कुमार ने गीत के माध्यम से वेद व संस्कृत के विशेषताओं को प्रकट किया। इस अवसर पर संस्कृत भारती के जिला सम्पर्क प्रमुख उदय चन्द्र झा, नरेशचन्द्र, अरुण कुमार, मयंक पांचाल, युवान, आरुष, सुशीला देवी, अनिता बादवा, कीर्ति, गरिमा, तृषाए आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *