हाइलाइट्स

22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है.
इसको लेकर मॉरीशस सरकार ने बड़ा ऐलान किया है.
मॉरीशस में 22 जनवरी हिंदू कर्मचारियों को 2 घंटे की छुट्टी मिलेगी.

नई दिल्ली. राम की नगरी अयोध्‍या पर इस समय देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की निगाह है. मर्यादा पुरुषोत्तम राम की जन्मभूमि अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर में श्रीराम जी के मूर्ति के प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को होना है. इसे लेकर जोरों से तैयारी चल रही है. इस बीच मॉरीशस सरकार ने शुक्रवार (12 जनवरी) को ऐलान किया कि 22 जनवरी को 2 घंटे का ब्रेक होगा.

मॉरीशस में 22 जनवरी, 2024 को मॉरिशस के हिंदू आस्था वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को 2 घंटे का अवकाश दिया जाएगा. मॉरीशस सरकार ने हिंदू सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के अनुरोध पर मंजूरी दी है.

ये भी पढ़ें- राम मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे यूपी पुलिस के 200 खास जवान, NSG से मिली है स्पेशल कमांडो ट्रेनिंग

मॉरीशस सरकार ने बताया ऐतिहासिक घटना
मॉरीशस सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया, “कैबिनेट ने हिंदू धर्म के पब्लिक ऑफिसर्स को सोमवार (22 जनवरी 2024) के लिए 1400 बजे से दो घंटे का एक विशेष अवकाश देने पर सहमति व्यक्त की है, जो भारत में अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन के संदर्भ में अनिवार्य है, यह एक ऐतिहासिक घटना है क्योंकि यह अयोध्या में भगवान राम की वापसी का प्रतीक है.”

ये भी पढ़ें- रामायण के ‘लक्ष्मण’ हुए गदगद, रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का मिला न्योता, रामानंद सागर को किया धन्यवाद

हिंदू सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के अनुरोध पर छुट्टी की मंजूरी
गौरतलब है कि मॉरीशस सनातन धर्म टेंपल्स फेडरेशन ने देश के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ को पत्र लिखा था. पत्र में लिखा गया था, ”राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह वाला दिन हिंदू धर्म के लिए बहुत ही खास  है. ऐसे में हमारी अपील है कि 22 जनवरी के दिन 2 घंटे का ब्रेक दिया जाए.”

Tags: Ayodhya Ram Temple, Mauritius, Ram Mandir, Ram Mandir ayodhya, Ram mandir news, Ram Temple

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *