Railway Helpline Number: भारत का विशाल रेल नेटवर्क दुनिया में चौथे नंबर पर आता है. लोग लंबी दूरी के लिए ट्रेन में सफर करना पसंद करते हैं. ऐसे में अगर चलती ट्रेन से आपका फोन नीचे गिर जाए तो आप क्या करेंगे? अमूमन बहुत से लोग ऐसी स्थिति में या तो चुपचाप बैठ जाएंगे या फिर ट्रेन की इमरजेंसी ब्रेक (अलार्म चेन) खींचने की सोचेंगे. इनमें से कोई भी तरीका आपके नुकसान की भरपाई के लिए ठीक नहीं है. बल्कि, चेन खींचें पर तो उल्टा आप पर जुर्माना भी लग सकता है. ऐसे में सवाल उठता है अगर चेन नहीं खींच सकते हैं तो फिर फोन को वापस पाने के लिए क्या किया जा सकता है?
आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको ट्रेन से गिरे फोन को वापस लाने का तरीका बताने जा रहे हैं. जिसे अपनाकर शायद आप अपना फोन वापस पा सकते हैं. यह तरीका पुलिस को आपका फोन खोजने में भी मदद करेगा. जिससे आपके फोन के मिलने के चांस काफी बढ़ जायेंगे.
चलती ट्रेन से फोन गिरने पर करें ये
चलती ट्रेन अगर आपका मोबाइल अचानक से नीचे गिर जाए तो सबसे पहले आपको रेलवे ट्रैक के किनारे लगे हुए पोल पर लिखा हुआ नंबर या साइड ट्रैक का नंबर नोट कर लेना है. इसके बाद बिना समय गंवाए ही किसी अन्य यात्री के फोन की मदद से आरपीएफ और 182 नंबर पर इसकी सूचना दें. आपको उन्हें ये बताना है कि आपका फोन किस पोल या ट्रैक नंबर के आसपास गिरा है. ये जानकारी मिल जाने के बाद रेलवे पुलिस को आपका फोन खोजने में बहुत आसानी होगी और आपका फोन मिलने की संभावना कई गुना तक बढ़ जाएगी. क्योंकि, पुलिस तुरंत उसी जगह पर पहुंच जाएगी जहां आपका फोन गिरा था. इसके बाद आप रेलवे पुलिस से संपर्क करके और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप अपना मोबाइल प्राप्त कर सकते हैं.
इन नंबरों पर भी मांग सकते हैं मदद
182 नंबर रेलवे प्रोटक्शन फोर्स (RPF) का ऑल इंडिया सिक्योरिटी का हेल्पलाइन नम्बर है. आप इसे किसी भी समय डायल करके मदद मांग सकते हैं. इसी तरह 1512 डायल करके भी आप मदद की गुहार लगा सकते हैं. यह G.R.P का हेल्पलाइन नंबर होता है. आप इस नंबर को डायल करके सिक्योरिटी की मांग भी कर सकते हैं. अगर रेल में यात्रा करने के दौरान यात्री को किसी भी तरह की कोई परेशानी होती है तो रेल पैसेंजर हेल्प लाइन नंबर 138 पर डायल करके भी मदद मांगी जा सकती हैं .
News Reels
यह भी पढ़ें –
राहुल गांधी के स्कूल-कॉलेज की फीस जानते हैं आप, इस यूनिवर्सिटी से ली है एमफिल की डिग्री
