Disha Bhoomi

Modinagarभारतीय जनता पार्टी द्वारा बनाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत समाज सुधारक ज्योतिबा फुले का जन्म दिवस अनुसूचित मोर्चा द्वारा बनाया गया।
जिसके तहत भाजपा जिला अध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा) विनोद वैशाली के नेतृत्व में विधानसभा मोदीनगर की प्राइमरी पाठशाला सुदामापुरी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा गाजियाबाद दिनेश सिंघल द्वारा बच्चों को कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल, फल आदि का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फुले हमारे देश की एक महान शख्सियत थी, जिन्होंने समाज सुधारने में अपना विशेष योगदान दिया। जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश व प्रदेश में आई है, तभी से भारत के इतिहास के सभी महान विभूतियों के जन्म दिवस के उपलक्ष में उनके क्रिया कलापों व महानता के बारे में अवगत करायाजा रहा हैओर बड़े ही हर्षोेल्लास के साथ उनका जन्म दिवस मनाया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ी को इन महान विभूतियों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके और उनके द्वारा दिए गए समाज के प्रति योगदान को कभी भुलाया ना जा सके। साथ ही उन्होंने बताया की ज्योतिबा फुले का जन्म दिवस पूरे जिले के स्कूलों में बच्चों को कॉपी, पेंसिल, फल आदि का वितरण कर मनाया जा रहा है। इसी के साथ विनोद जाटव वैशाली ने बच्चों को बताया कि ज्योतिबा फुले का जन्म 19 वीं शताब्दी में महाराष्ट्र में हुआ था, जहां उन्होंने विशेष रूप से जाति प्रथा, पुरोहित वाद, पुरुष महिला समानता, सती प्रथा एवं किसानों की स्थिति सुधारने पर जोर दिया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कार्यालय प्रभारी नितिन मित्तल अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष डॉ0 महेश वैद, बीडीसी चमनलाल, सौरभ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *