Modinagar भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती मिश्रा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिला शक्ति के रूप में आदिवासी दलित पिछड़ी महिला महामहीम द्रोपदी मुर्मू को भारत की 15 वे राष्ट्रपति बनने पर हार्दिक बधाई देते हुए मिठाईयां बांटकर खुशियां मनाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जिला प्रभारी मोनिका पंड़िता, सह प्रभारी ज्योति चौहान मुख्य रूप से उपस्थिति रही। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कहा कि द्रोपदी मुर्मू की जीत देश के गरीबों, आदिवासियों, वंचितों की आकांक्षाओं की जीत है। इस अवसर पर विधायक डॉ0 मंजू शिवाच, ब्लॉक प्रमुख भोजपुर सुचेता सिंह, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष स्तुति गुप्ता, निधि चौधरी, अलका चौधरी, ज्योति चौधरी, संगीता मिश्रा, स्वाति शर्मा, रुचि गर्ग, प्रीति जैन, सोनिया नेगी, उपमा शर्मा, राखी बडगूजर व समस्त महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहें।
Disha Bhoomi
