Modinagar। ईद उल फितर चांद दिखने के बाद अगले दिन मनाया जाएगा। रमजान माह का 29 वां रोजा एक मई को रखा जाएगा। पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मस्जिद व ईदगाह में रंगाई, पुताई के साथ सजावट का कार्य भी चल रहा है। खरीदारी के चलते बाजारों में रौनक बढ़ गई है।
तीन अप्रैल से शुरु हुआ रमजान का महीना
रमजान माह इस समय चल रहा है। यह माह तीन अप्रैल से शुरू हुआ था। रविवार को 22 वां रोजा रखा गया। रमजान माह को पूरी आस्था के साथ मनाया जाता है। सुबह सहरी तो शाम को इफ्तार किया जाता है। अब ईद उल फितर पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस पर्व के लिए ईदगाह, मस्जिदों में रंगाई, पुताई का कार्य किया जा रहा है। कब्रों पर मिट्टी चढ़ाने का कार्य कराया जा रहा है, साथ ही उन्हें रंग, बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। मुस्लिम समाज के मौलवी व धर्मगुरू व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं।
चांद दिखने के अगले दिन मनाया जाएगा पर्व
रमजान माह के 29वां रोजा एक मई को रखा जाएगा। इसके बाद चांद दिखने के अगले दिन ईद का पर्व मनाया जाएगा। चांद नहीं दिखने पर पर्व के लिए एक दिन और बढ़ जाएगा। धर्मगुरु बताते हैं कि यह पर्व इस्लामी कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है। यह पर्व तीन या चार मई को मनाया जाएगा।
बाजारों में दिख रही रौनक
इस पर्व को लेकर धर्मालंबी बताते हैं कि सन् 624 ईसवी में जंग-ए-बदर के बाद पैगंबर मुहम्मद ने इसकी शुरूआत की थी। पर्व से पहले मुस्लिम समाज के लोग रमजान में एक माह का कठोर उपवास के रूप में रोजा रखते हैं। पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में खरीदारी की जा रही है। बाजारों में भी ग्राहकों के चलते रौनक दिख रही है।
Disha Bhoomi
