हाइलाइट्स
पोर्टोनिक्स ने अपना पहला गेमिंग कीबोर्ड पेश किया है.
कंपनी ने इसे गेमर्स के लिए डिजाइन किया है.
यह एक साथ 4 अलग-अलग डिवाइस से कनेक्ट हो सकता है.
नई दिल्ली. पोर्टोनिक्स के नया गेमिंग कीबोर्ड Hydra 10 कॉम्पैक्ट वायरलेस RGB कीबोर्ड पेश किया है. उस कीबोर्ड की मदद से आप गेम खेलते समय उस पर पूरा कंट्रोल रख सकेंगे. डिजिटल और पोर्टेबल गैजेट्स बनाने वाली देसी कंपनी पोर्टोनिक्स का पहला गेमिंग कीबोर्ड है. एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस यह कीबोर्ड आपके गेमिंग स्किल्स को अपग्रेड करेगा और गेमिंग का शानदार एक्सपीरियंस प्रदान करेगा. यह कीबोर्ड कई तरह के डिवाइसों के साथ कम्पैटिबल है.
इसे खासतौर पर गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है. Hydra 10 बेहद टेक्टाइल एवं यूर-रीप्लेसेबल मेंटेनेंस- फ्री RED मैकनिकल स्विचेज के साथ आता है. ये स्विच पर क्लिक करते ही तेजी से रिस्पॉन्स देता है. कीज में RGB LEDs लाइटिंग दी गई है. इसमें कस्टमाइजेशन के 20 ऑप्शन दिए गए हैं, जो गेमिंग के दौरान 16.8 मिलियन कलर्स जनरेट करते हैं.
यह कई डिवाइसों और प्लेटफॉर्म्स के साथ कम्पैटिबल है. यह आसानी से कनेक्ट हो जाता है. पोर्टोनिक्स Hydra 10 को 2 अलग-अलग मोड्स में कनेक्ट किया जा सकता है. इसमें ब्लूटुथ V5.0 और 2.4GHz वायरलेस रिसीवर मिलता है. आप इस कीबोर्ड को बड़ी ही आसानी से एक ही समय में 4 अलग-अलग डिवाइस के साथ कनेक्ट कर सकते हैं.
1000mAh इन-बिल्ट रीचार्जेबल बैटरी
कीबोर्ड 1000mAh इन-बिल्ट रीचार्जेबल बैटरी के साथ आता है, जो USB-C पोर्ट से चार्ज होती है. चार्जिंग खत्म होने के बाद आप इसे वायर्ड कीबोर्ड से कनेक्ट कर सकते हैं और USB-C केबल की मदद से बिना किसी रूकावट के गेमिंग का आनंद उठा सकते हैं. यूएसबी-सी पोर्ट फास्ट चार्जिंग देता है. आप इसे मात्र 1 घंटे चार्ज करके 5 दिनों तक इसे वायरलेस तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं.
Hydra 10 RGB गेमिंग कीबोर्ड की कीमत
पोर्टोनिक्स Hydra 10 RGB गेमिंग कीबोर्ड को आप छूट के बाद 2,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. यह 12 महीने की वारंटी के साथ आता है, इसे कंपनी की वेबसाइट Portronics.com, अमेजन और फ्लिपाकार्ट के साथ देश भर में अन्य लीडिंग ऑनलाइन और ऑफलाईन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Tech news, Tech News in hindi, Technology
FIRST PUBLISHED : February 11, 2023, 15:28 IST
