Disha Bhoomi

Modinagar | निकाए चुनाव की गर्मी को लेकर संभावित दावेदार अपने पक्ष में आरक्षण होने का दावा पेश कर रहें है, इतना ही नहीं ऐसे दावेदारों ने अपना चुनाव प्रचार से लेकर बैठकों का दौर भी शुरू कर दिया है। संभावित दावेदार लखनऊ से लेकर दिल्ली व जिलास्तर के पदाधिकारियों से निरंतर संपर्क कर रहें है।
मोदीनगर पालिका परिषद सीट के आरक्षण का ऊंट किस करवट बैठेगा, इसको लेकर कयासों का पारा चढ़ गया है। आरक्षण की तस्वीर साफ होने से पहले संभावित दावेदार अपने-अपने समीकरण गिना रहें हैं। राजनीतिक दलों का एक खेमा जहां ओबीसी कोटे की बात कर रहा है, वहीं दूसरा खेमा सामान्य वर्ग के खाते में सीट बता रहा है। चक्रानुक्रम की अगर बात की जायें तोे गुणा-गणित में उलझे दावेदार राजनीति के जानकार मानते हैं, कि अगर पिछड़ी जाति का आरक्षण हुआ तो यह महिला या पुरुष के लिए आरक्षित नहीं रहेगा, बल्कि दोनों के लिए समान रूप से रहेगा। चक्रानुक्रम के गुणा-गणित में चेयरमैन पद के दावेदार पार्टी नेताओं से मिलने के लिए लखनऊ दौड़ लगा रहंे हैं। अलग-अलग स्तर पर पहुंच बनाकर अपनी दावेदारी को सटीक बता रहंे हैं। इसी के साथ ही दावेदार स्थानीय स्तर पर भी होड़ में सबसे आगे रहने की रणनीति और राजनीति में जुटे हैं। चेयरमैन सीट के आरक्षण को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा भाजपा, सपा-रालोद व बसपा खेमें में है। भाजपा इस चुनाव को जीतने का सपना पाले हुए है। पार्टी लगातार चुनावी मोड में है। भाजपा में दावेदारों की संख्या दर्जन भर से भी सबसे ज्यादा नजर आ रही है। वर्तमान चेयरमैन अशोक माहेश्वरी संघ से जुड़े सबसे पुराने नेता हैं, लेकिन उनसे इस बार उन्ही के साथी खफा हो गये है। और ताल ठोककर उनके सामने ही टिकट मांग रहें है। बसपा से चुनाव लड़ने के लिये डॉ0 पूनम गर्ग व पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ0 बबली गुर्जर दावा कर रहें है। दावेदारो की लंबी फेहरिस्त देख भाजपा खेमे में बेचौनी बढी हुई है। 5 से 8 नबंवर तक आरक्षण का फाइनल हो जाना है, उसके बाद ही आरक्षण की स्थिति साफ हो जायेगी ओर दावेदारो का जमावडा चुनावी मैदान में दिखेगा।
दावेदार अभी उलझन में
चूंकि स्थिति साफ नहीं है ऐसे में सबके अपने दावे और अपने तर्क हैं। गत पांच-छः बार से मोदीनगर पालिका सीट सामान्य रही है। सीट पर सर्वाधिक चार बार भाजपा नेता व श्रमिक नेता पं0 रामआसरे शर्मा ने कब्जा जमाया है। एक बार कंाग्रेस से टिकट के दावेदार रहकर रालोद विधायक रहें पं0 सुदेश शर्मा पालिका के अध्यक्ष पद पर काबिज रह चुके है, उसके बाद उन्हें विधायकी का तमगा भी मिला हैं। इस सीट पर महिला सामान्य रहने पर जोर अजमाईश में भाजपा की विधायक डॉ0 मंजू शिवाच भी चुनाव हार चुकी है। वर्तमान में सामान्य वर्ग के खाते की सीट पर भाजपा के अशोक माहेश्वरी का कब्जा है। उनके सामने उन्ही के चेहते इस बार टिकट मांग रहे है। बाबजूद इसके अब देखना यह है कि अध्यक्ष पद की सीट किस के पक्ष में जाती है।
आशीष त्यागी की दावेदारी से दूसरों की बढ़ी बेचौनी
नगर पालिका सभासद व भाजपा नेता आशीष त्यागी ने भी चेयरमैन पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर कई लोगों की नींद उड़ा दी है। आशीष युवा होने के साथ ही क्षेत्र के विकास व सभासद पद के दरम्यान पालिका द्वारा करायें गये विभिन्न विकास कार्यों के चलते खासे चर्चा में रहें है।
देवेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी आशीष त्यागी बर्तमान में पालिका सभासद व भाजपा में जिला मंत्री हैं। भाजपा के शीर्ष नेताओं तक अपनी अच्छी पहचान बनाने में माहिर आशीष त्यागी पर भी कई शीर्ष नेताओं की नजर है। उनका नाम सामने आने के बाद कई भाजपा के संभावित दावेदारों के माथे पर सीकन पैदा हो गई है और जिससे राजनीति गलियारे में चर्चा बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *