Modinagar। बेटी की शादी के बाद देनदारी के लिए रखी करीब 10 लाख की नकदी घर से चोरी किए जाने के मामले में पुलिस ने दो महिला सास, बहू सहित दो युवकों को 50 हजार की नकदी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बताते चले कि गोाविन्दपुरी की सुचेतापुरी काॅलोनी निवासी मुकेश शर्मा अपने परिवार के साथ रहते है। उनकी गर्म पट्टी बनाने की फैक्ट्री है। करीब 15 दिन पहले उनकी बेटी की शादी थी। शादी के बाद देनदारी के लिए उन्होंने 10 लाख रूपयें घर में लाकर सुरक्षित स्थान पर रखे थे। आरोप है कि इसी बीच मौका मिलने पर घर में काम करने वाली मुन्नी नामक एक महिला जो गोाविन्दपुरी की सुदामापुरी काॅलोनी के एक किराए के मकान में रहती थी, चोरी कर ले गई थी। मुकेश ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में संतपुरा काॅलोनी निवासी संतोष, मुन्नी, पवन, विजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही से 50 हजार की नकदी भी बरामद की है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता चैहान ने बताया कि शेष रकम की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।