Disha Bhoomi

Modinagar कावंड़ यात्रा को शांति से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन की और से व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी हैै। कम्यूनिटी पुलिसिंग को मजबूत बनाया जा रहा है। प्रत्येक बीट में साफ छवि वाले और समाज मे अच्छी प्रतिष्ठा रखने वाले लोग ही पुलिस मित्र बनाए जाएगे। जलाभिषेक तक दरोगा, लेखपाल स्तर से ऊपर तक के अधिकारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है।
सीओ सुनील कुमार सिंह ने मोदीनगर सर्किल के तीनों थानों के प्रभारियों के साथ बैठक कर कहा कि कम्यूनिटी पुलिसिंग ऐसा तरीका है, जिससे समाज में फैली बुराईयों को दूर करना और कानून व्यवस्था बनाए रखना आसान हो जाता है। हर छोटे बडे़ मामले में समाज के जिम्मेदार लोगों का सहयोग लिया जाएगा। अच्छी प्रतिष्ठा रखने वाले पुलिस मित्र बनाए जाएं। पुलिस मित्रों में से 10 से 15 लोगों का थाना स्तर पर कम्यूनिटी लाइजन ग्रुप बनाया जाएगा। प्रत्येक बीट पर एक एक लाइजन ग्रुप होगा। एसडीएम शुभांगी शुक्ला ने कावंड़ की सुरक्षा के लिए सुरक्षा प्लान को पुलिस और प्रशासन के बीच साझा करने को कहा है। उन्होने शिविर संचालकों को हाइवे मार्ग से 20 फुट की दूरी पर ही शिविर लगाने को कहा है। उन्होने तहसील क्षेत्र को दस सेक्ट्ररों में बांटा है। प्रत्येक सेक्टर प्रभारी को इलाके के संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर रिपोर्ट देने को कहा है। किसी भी गंभीर स्थिति या दृश्य का तत्काल फोटो लेकर वाट्सऐअप का उपयोग कर अधिकारियों को भेजने को कहा है। कांवड़ मेले को लेकर पालिका की और से सफाई व्यवस्था का कार्य युद्वस्तर पर जारी है। सड़क पर हुये गड़ढों को भरने का काम जारी है। एसडीएम शुभांगी शुक्ला समय-समय पर पालिका की और से कराये जा रहे कार्याे का जायजा ले रही है। एसडीएम ने पालिका अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह को निर्देशित किया है कि वह बैरिकेडिंग का कार्य पूरा करा दे। शिविर स्थलों के आसपास कूडेदान की व्यवस्था की जाये और साफ-सफाई व्यवस्था बनाये रखने को भी कहा हैं। उन्होने पालिका की और से जारी सफाई कार्याे की सरहना की और पीडब्ल्यूडी की और से सड़कों पर गड्ढों के भराव का कार्य कराये जाने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *