Modinagar। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 8 साल सफलतापूर्वक होने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा सभी मंडलों में अमृत सरोवर सफाई अभियान व किसानों से संवाद प्रगतिशील किसानों का सम्मान व पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ0 मंजू शिवाच व क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र भराला, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी डायमंड रहे। दिनेश सिंघल ने 8 साल के सरकार के उपलब्धियों के बारे में बताया। डॉ0 मंजू सिवाच ने केंद्र व राज्य की सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया कि किसानों को कैसे सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। देवेंद्र चौधरी ने कहा कि किसान मोर्चा द्वारा यह कार्यक्रम सभी मंडलों में चलाया जा रहा है। सभी किसानों को किसानों से संबंधित योजनाओं जैसे किसान मानधन योजना, कुसुम योजना, किसान फसल बीमा योजना, पशुधन योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। व्यापारी आवरण दिवस पर किसानों को फलदार पौधे भेंट किए व प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुकेश चैहान, मनोज चौधरी,धर्मेंद्र शर्मा, गौरव राठी, मनुज चौधरी, सचिन चौधरी, नरेंद्र त्यागी, सुधीर चौधरी, अमित गुर्जर, दिनेश यादव, शिव ओम शर्मा, प्रमोद शर्मा, सुरमेश प्रधान, कृष्ण गोपाल, गोपाल कृष्ण तोमर, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *