मुंबईः लंबे समय से चल रहे और लोकप्रिय हिंदी टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के तमाम किरदार दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं. फिर चाहे उनमें से कुछ अब शो से अलग हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी दर्शकों में इनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू भिड़े का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पलक सिंधवानी (Palak Sindhwani) भी ऐसा ही नाम हैं. हाल ही में पलक ने इंस्टाग्राम पर अपनी जबरदस्त तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं. पलक की ये तस्वीरें फैंस के बीच तहलका मचा रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @palaksindhwani)
