मेरठ परतापुर : थानाक्षेत्र में रविवार रात महिला की घर से अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह ईख के खेत में शव मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्या से पहले दुष्कर्म का भी अंदेशा जताया है।

पुलिस के अनुसार कार पर पेंट का काम करने वाले एक व्यक्ति का परिवार परतापुर क्षेत्र में रहता है। परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। रविवार रात करीब 10:30 बजे तक महिला ने टीवी पर मूवी देखी। उसके बाद बच्चे सो गए थे। सोमवार सुबह महिला गायब मिली तो शोर मच गया।

परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश की तो महिला का शव ईख के खेत में पड़ा मिला। महिला की हत्या की सूचना पर इंस्पेक्टर परतापुर एपी मिश्रा मौके पर पहुंचे। मामला तूल पकड़ने से पहले ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के मायके वालों ने जेठ और उसके बेटों पर हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जेठ के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि मायके वालों ने परतापुर बाईपास स्थित दो बीघा जमीन को लेकर जेठ व उसके बेटों से विवाद होने की बात कही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *