Shehbaz Sharif - India TV Hindi

Image Source : FILE
पाक पीएम शाहबाज शरीफ

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की हालत खराब होती जा रही है। वह दाने-दाने को मोहताज है और उसके पास मदद के लिए लोन का सहारा भी नहीं बचा है क्योंकि उसकी रेटिंग इतनी कम हो चुकी है कि उसे लोन लेने में भी मुश्किल हो रही है। फिच रेटिंग्स ने मंगलवार को पाकिस्तान की लॉन्ग टर्म फॉरेन करेंसी इश्यूअर डिफॉल्ट रेटिंग (IDR) को CCC+ से घटाकर CCC- करने की घोषणा की है। 

रेटिंग एजेंसी का कहना है कि पाकिस्तान में फंडिंग को लेकर काफी रिस्क है और वहां इस साल चुनाव भी हैं। एजेंसी ने ये भी कहा कि पाकिस्तान के आईएमएफ कार्यक्रम की नौंवी समीक्षा के बाद ये फैसला लिया गया है। 

पाकिस्तान पर मंडरा रहा लोन डिफॉल्टर होने का खतरा

एजेंसी का ये भी कहना है कि उन्हें आशंका है कि पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार निम्न स्तर पर रह सका है। हालांकि वित्त वर्ष 2023 के बाकी महीनों में सुधार हो सकता है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में आर्थिक संकट गहराया है। बाढ़ और आतंकी हमलों ने उसकी कमर तोड़ दी है।

ये भी पढ़ें- 

चीता और चेतक होंगे सेना से रिटायर, अब दुश्मन के सीने पर गरजेंगे ये नए लड़ाकू हेलीकॉप्टर

अमेरिका के बाद रोमानिया में दिखा चीन का जासूसी गुब्बारा, मिग-21 विमानों ने किया पीछा तो भाग गया जापान

https://www.youtube.com/watch?v=E6333KKD_KA

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *