Modinagar। राष्ट्रीय परशुराम परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा दिव्य गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संयोजक पं0 दीपक वत्स के नेतृत्व में संजीवनी स्टेट में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पं० जय प्रकाश वत्स ने व मंच का संचालन पं0 मयंक शर्मा ने किया। संगठन के जिला अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता पं०विनोद कुमार शर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज को राष्ट्र की सेवा में सदैव समर्पित रहकर ब्रह्मा के गणों के रूप में ब्रहम ज्ञान प्राप्त कर समाजिक सेवा, शिक्षा, ज्ञान, जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान किया गया। उन्होंने कहा कि समाज की कुरीति बुराइयों को खत्म करने के लिए शिक्षा ज्ञान जागरूकता के द्वारा अज्ञान के अंधकार को हटाया जा सकता है। मानव जीवन सदैव जन कल्याण के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। समस्त सृष्टि संसार अपने नियम का पालन करती है और उसका संतुलन बिगड़ना नही चाहिए, यह समस्त मानव जाति की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में श्रम कल्याण परिषद नामित सदस्य पं0 भीम शर्मा, अधिवक्ता रमन वशिष्ठ, नंद किशोर उपाध्याय, राजेश पंडित, मोदीनगर अध्यक्ष मुकुल शर्मा, प्रो0 सचिन, उमेश शर्मा, पंकज त्याग, चंद्रदत्त वत्स, देवेंद्र सिंह, दीपक सिंघल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *