मोदीनगर। (दिशा भूमि संवाददाता) नारी शक्ति वुमैन एम्पॉवर ने पीबीएएस कन्या इंटर कॉलेज में दो दिवसीय हिफाजत कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें पुलिस विभाग से एसआई प्रीति मलिक व संस्था अध्यक्ष शोभा चौधरी ने बालिकाओं को युवावस्था में होने वाले मानसिक बदलावों और उनके कारण जन्म लेने वाली समस्याओं के बारे में छात्राओं से चर्चा की। इस कार्यशाला के सफल आयोजन के लिये प्रधानाचार्य संगीता शर्मा ने संस्था सदस्यों का आभार किया।
इस मौके पर संस्था कीे उपाध्यक्ष अर्चना जैन, मोदीनगर प्रभारी राशि सिंघल, रंजना, साधना तोमर, ऋचा बंसल, निशा शर्मा, रेनु चौधरी उपस्थित रही।
Disha Bhoomi
