Disha Bhoomi

Modinagar |  भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंडल व वार्ड मतदाता प्रमुखों की संगठनात्मक बैठक मोदीनगर, लोनी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की कैंप कार्यालय में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने आगामी चुनाव को लेकर मतदाता सूची में नई वोट बनवाने एवं जो वोट नहीं हैं उन्हें कटवा कर संसोधित कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए नगर पालिका चुनाव को लेकर गंभीरता से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रत्याशी कमल निशान हैं। पार्टी नेतृत्व जिस कार्यकर्ता को भी टिकट देगा उसे जिताकर सदन भेजने का कार्य किया जाएगा। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि प्रत्येक वार्ड से योग्य पार्टी कार्यकर्ताओं को चयनित कर सभासद चुनाव के लिए सूची तैयार कर संगठन को भेजने का कार्य मंडल स्तर पर पूरा करना है। इस दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री राजेंद्र बाल्मीकि, जिला मंत्री व मतदाता अभियान के जिला सहसंयोजक आकाश गौतम, लोनी नगर पालिका मतदाता संयोजक जिला मंत्री अश्विनी कुमार, सुदेश भारद्वाज, जिला मिडिया प्रभारी धजय खारी, मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, अशोक त्यागी, राहुल बैसला, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा हिमांशु शर्मा, राजकुमार चौधरी, सतेन्द्र बंसल, पंकज शर्मा, जयवीर सिंह बंसल, गौरव बंसल, रवि ठाकुर, वरूण धामा, विकास बैसोया आदि सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहंे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *