01
OnePlus Open की कीमत की बात करें तो इसके सिंगल 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये रखी गई है. इसे एमराल्ड डस्क और वोएजर ब्लैक कलर ऑप्शन में उतारा गया है. इसकी बिक्री 27 अक्टूबर से शुरू होगी. ग्राहक इसे ऑफिशियल वनप्लस वेबसाइट, अमेजन और रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीद पाएंगे. ग्राहकों को सेलेक्ट डिवाइस 8,000 रुपये का ट्रेड-इन बोनस भी मिलेगा. ICICI Bankand OneCard के जरिए 5,000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी मिलेगा. फोन की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है. (Image- OnePlus)
