Modinagar | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया ।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने योगेंदर पतला के निवास पर हवन यज्ञ कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
रालोद के वरिष्ठ नेता रणबीर दहिया ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह किसानों मजदूरों और गरीबों के सच्चे हितैषी थे उन्होंने किसानों के हित के लिए कार्य किए किसानों को उसकी फसल का उचित मूल्य दिलाया साथ ही देश में गन्ना मिल लगवाने का भी कार्य किया। इसके साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को दिल्ली पुलिस सहित अन्य कई विभागों में नौकरियां दिलवाने का भी काम कराया कार्यकर्ताओं को स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह के बताए सिद्धांत एवं मार्ग पर चलकर आगे बढ़ना है हमें इस बात का संकल्प लेना चाहिए।
इस मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रणबीर दहिया तेजपाल सिंह देवेंद्र सिंह सतेंदर तोमर ललित सैन गजेंदर सिंह बलवान सिंह करनसिंह बुधसिंह बरहमपाल राजेंदर सिंह नैपाल सिंह तरूण रविंदर सिंह हरेंदर सिंह किसान यूनियन आदि कार्यकर्ता थे।
Disha Bhoomi
