हाइलाइट्स

नोकिया C12 प्लस में 720×1520 पिक्सल रेजोलूशन के साथ 6.3 इंच का HD+ डिस्प्ले है.
फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
बैटरी के तौर पर फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है.

HMD ग्लोबल के स्वामित्व वाली नोकिया (Nokia) ने भारत में बजट स्मार्टफोन Nokia C12 Plus लॉन्च कर दिया है. ये एक एंट्री-लेवल फोन है जो यूनिसोक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है. खास बात ये है कि कम दाम में इस फोन में 4,000mAh की बैटरी मिलती है और बता दें कि ये Android Go एडिशन पर काम करता है. Nokia C12 Plus में 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, और इसमें 2GB रैम है. कंपनी ने एंट्री लेवल फोन की कीमत सिर्फ 7,999 रुपये रखी है.

जानकारी के लिए बता दें कि इसके पिछले वेरिएंट Nokia C12 के 2GB RAM+64GB वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है. फोन को लाइट मिंट, चारकोल और डार्क सियान कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है. हालांकि कंपनी ने फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है कि फोन को सेल में कब से उपलब्ध कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें- किचन में रखी सिर्फ 2 चीज़ों को वॉशिंग मशीन में डाल कर तो देखें, धुले हुए कपड़ों से आने लगेगी खुशबू

नोकिया C12 प्लस में 720×1520 पिक्सल रेजोलूशन के साथ 6.3 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है. फोन के फ्रंट कैमरा पर वाटर ड्रॉप स्टाइल नॉच मिलता है. फोन एक UniSoc ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है जिसकी अधिकतम क्लॉक फ्रीक्वेंसी 1.6Hz की है.

मिलेगा सिंगल रियर और फ्रंट कैमरा
कैमरे के तौर पर Nokia C12 Plus में एलईडी फ्लैश के साथ फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

ये भी पढ़ें- दीवार से कितनी दूरी पर होना चाहिए आपका फ्रिज? सालों से कर रहे हैं यूज, लेकिन 99% लोगों को नहीं मालूम

बैटरी के तौर पर फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wifi 802.11 B/G/N, ब्लूटूथ 5.2, एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और एक 3.5mm हेडफोन जैक फोन पर उपलब्ध कुछ कनेक्टिविटी फीचर्स हैं.

Tags: Nokia, Nokia smartphones, Tech news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *