मुंबई. News In 5 Minutes: Shilpa Shetty Raj Kundra Wedding Anniversary: शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपने हस्बैंड राज कुंद्रा के साथ एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में राज और शिल्पा की तमाम फोटोज के कोलॉज हैं. इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ’13 साल, कुकी, वाह (और नहीं गिन रही). मेरे साफ इस सफर को साझा करने और इसे इतना खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया. तुम और मैं, हम…बस इतना ही चाहिए. हैप्पी एनिवर्सरी टू अस कुकी’. (पढ़ें पूरी खबर)

Avatar: The Way of Water Trailer Out: ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ के नए ट्रेलर से आज पर्दा उठा दिया गया है. डायरेक्टर जेम्स कैमरून की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म है. आज इस फिल्म का आखिरी ट्रेलर रिलीज हुआ है. ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटरट 16 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होगी. इस फिल्म से जेम्स कैमरून एक बार फिर दर्शकों को एलियन की शानदार दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं. (पढ़ें पूरी खबर)

Kartik Aaryan Shehzada Teaser Out: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शहजादा’ के फर्स्ट लुक से आज पर्दा उठ चुका है. आज कार्तिक आर्यन अपना बर्थडे मना रहे हैं. इस मौके पर फिल्म मेकर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म से उनके लुक को रिलीज कर कार्तिक आर्यन के फैन्स को बहुत बड़ा रिटर्न गिफ्ट दिया है. फिल्म ‘शहजादा’ में कार्तिक का बिल्कुल ही नया अंदाज देखने को मिलने वाला है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन पहली बार एक्शन करते नजर आएंगे. (पढ़ें पूरी खबर)

Bholaa Teaser Out: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘भोला’ का शानदार टीजर आज जारी कर दिया गया है. अजय ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस टीजर को शेयर किया है, बात दें की इस फिल्म में अजय देवगन एक्टिंग करने के साथ इसे खुद डायरेक्ट भी किया है. इस फिल्म में एक बार फिर से लीड एक्ट्रेस के तौर पर तब्बू (Tabu) नजर आने वाली हैं. (पढ़ें पूरी खबर)

Munmun Dutta Selfie: मुनमुन दत्ता ने सऊदी के जेद्दाह से एक सेल्फी शेयर की है. इसमें वह एक रेस्तरां या एयरपोर्ट के लॉन्ज में बैठी हुईं नजर आ रही हैं. मुनमुन को सेल्फी में विक्ट्री पोज देते हुए नजर आ रही हैं. उनके चेहरे का नूर और स्माइल बता रही है कि वह अपनी ट्रिप को एन्जॉय करने के चक्कर में पैर की चोट को भूल गई हैं. फोटो में उन्हें उन्ह ग्रीन शर्ट में देखा जा सकता है. (पढ़ें पूरी खबर)

Tags: Bollywood news, Entertainment news.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *