NEET PG 2023 Result Out: राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET PG 2023) के नतीजे जारी कर दिए हैं. वह छात्र-छात्राएं जो इस एग्जाम में शामिल हुए थे, आधिकारिक साइट natboard.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. उम्मीदवार परीक्षा रिजल्ट यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए चेक कर सकते हैं.
इस साल नीट पीजी एग्जाम का आयोजन 5 मार्च 2023 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था. जिसमें करीब 2.09 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. परीक्षा 5 मार्च को 277 शहरों के 902 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी. नीट पीजी 2023 प्रश्न पत्र में 200 बहुविकल्पीय सवाल शामिल थे. छात्रों को हर सही जवाब के लिए 4 अंक दिए गए हैं. जबकि हर गलत जवाब पर 1 अंक काटा गया है.
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा कि नीट-पीजी 2023 का परिणाम आज घोषित किया गया है. परीक्षा में सफल सभी छात्रों को बधाई. उन्होंने आगे कहा कि NBEMS ने सफलतापूर्वक NEET-PG परीक्षा आयोजित कर के और रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित करके बहुत अच्छा काम किया है. मैं उनके प्रयासों की सराहना करता हूं.
The result of NEET-PG 2023 has been announced today!
Congrats to all students declared qualified in results.
NBEMS has again done a great job by successfully conducting NEET-PG exams & declaring results in a record time. I appreciate their efforts!
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) March 14, 2023
“>
