Disha Bhoomi

Modinagar |  गांव सुराना में हिंड़न नदी में डूबे कक्षा सात के छात्र आदित्य की तलाश के लिए सोमवार को भी एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। तीन दिन बीत जाने के बाद भी छात्र का कोई पता नहीं चल सका है। छात्र के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव सुराना में शुक्रवार को शौच करने के बाद हाथ धोने गए कक्षा आठ का छात्र सौरभ व कक्षा सात के छात्र आदित्य हिंड़न नदी में डूब गए थे। एनडीआरएफ की टीम ने छात्र सौरभ का शव तो बरामद कर लिया था,लेकिन आदित्य का पता नहीं चल सका।
72 घंटे से चलाया जा रहा ऑपरेशन
छात्र की तलाश के लिए शनिवार को परिजनों ने दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया था। इतना ही नहीं पुलिस पर पथराव कर गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी थी। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह दस बजे के आसपास एनडीआरएफ की टीम ने छात्र आदित्य की तलाश करने के लिए सर्च अभियान चलाया। सुबह दस बजे से लेकर शाम छह बजे तक सर्च अभियान दस किलोमीटर क्षेत्र के अंतर्गत चलाया गया। लेकिन, अभी तक छात्र का कोई पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को भी सर्च अभियान चलाया जाएगा।
दो दिन पहले लगाया था परिजनों ने जाम
बता दें कि शनिवार को एनडीआएफ के न आने से नाराज महिलाओं ने रावली कट के सामने दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लगा दिया। महिला सड़क पर बैठ गई और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
जाम लगाने के सूचना पर एसीपी सदर निमिष पाटिल व तहसीलदार हरि प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। आष्वासन मिलने के बाद दोपहर बारह बजे जाम खोल दिया गया।
क्या था पूरा मामला
गांव सुराना में चार दिन पहले छात्र सौरभ व आदित्य का पैर फिसलने के कारण हिंडन नदी में डूब गए थे। फिलहाल एनडीआरएफ ने सौरभ का शव बरामद कर लिया है। लेकिन, अभी तक आदित्य का कोई पता नहीं चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *