हापुड़ रोड स्थित राष्ट्रीय जनहित संगठन कार्यालय पर संगठन का विस्तार करते राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गयी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने संगठन का प्रसार करते हुए जगपाल सिंह को संस्था का संरक्षक,के पी सिंह को प्रवक्ता,नत्थू प्रधान को राष्ट्रीय सचिव,दिनेश शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,जय भगवान जिनवाल को उपाध्यक्ष,अनिल सैन को राष्ट्रीय सलाहकार,विधा शंकर को प्रदेश अध्यक्ष,वर्षा बजाज को महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष,डॉ एसके शर्मा को संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी है वही नव मनोनीत पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया संस्था के नव मनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया पंडित सत्येंद्र शर्मा ने बताया अग्रिम बैठक में विचार विमर्श करने के बाद सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा इस मौके पर दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे|
Disha Bhoomi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *