Dishabhoomi

Modinagar ईद-उल-अजहा के मौके पर रविवार को बेगमाबाद स्थित शाही बड़ी मस्जिद सहित तहसील क्षेत्र के विभिन्न शहरी व ग्रामीण इलाकों की सभी मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज पढ़ी गयी। इसके बाद एक दूसरेे के गले लगकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी।
पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी रहें अलर्ट
ईद के मौके पर किसी भी प्रकार की परेशानी नमाज पढ़ने के लिए ईदगाह और मस्जिद में आने वालों को न हो, इसके लिए उचित प्रबंध किए गए थे। पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहंे। एसडीएम शुभांगी शुक्ला, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक मोदीनगर योगेन्द्र सिंह ने नमाज पढ़े जाने से पहले ईदगाह और मस्जिदों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। सभी से शांतिपूर्ण तरीके से नमाज पढ़ने की अपील की गई। शाही जामा मस्जिद के इमाम कारी ने सुबह 7ः45 बजे ईदगाह में नमाज पढ़वाई। लोगों को आपस में भाईचारे के साथ रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि खुले में कुर्बानी नहीं करनी है। जो पशु प्रतिबंधित हैं, ईदगाह कमेटी के सदस्यों ने कहा कि कोरोना के कारण पिछले दो साल ईदगाह में नमाज नहीं पढ़ी गयी थी। घरों और मस्जिदों में नमाज पढ़ी गयी थी। अब कोरोना का खतरा कम हुआ है तो ईदगाह में भी नमाज पढ़ने को मिली। इससे ईद की खुशी दो गुनी हो गयी है। इस दौरान हिन्दु व मुस्लिम समाज के लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *