New Delhi मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद पंजाब में तनाव फैला हुआ है। मूसेवाला की मां चरणजीत कौर ने घटना के लिए राज्य की आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने कहा, ‘ऐसी निकम्मी सरकार आई है, जिसने सारा कुछ खत्म कर दिया है। मेरे बेटे की मौत के लिए भगवंत मान और केजरीवाल जिम्मेदार हैं। अब मुझे भी गोली मार दें। सरकार ने मेरे बेटे की सुरक्षा वापस ले ली, जबकि मान की बहन के पास 20 लोगों की सिक्योरिटी है।’
सिद्धू मूसेवाला की मां की आखिरी ख्वाहिश
सिद्धू मूसेवाला का परिवार इस घटना से गम में डूबा हुआ है। मां का भी रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि सिद्धू अपनी मां चरण कौर के बेहद करीब थे। लेकिन अचानक यूं चले जाने से मां का एक सपना अधूरा रह गया, जिसे अब कोई चाहकर भी पूरा नहीं कर पाएगा। मां चरण कौर की इस खबर को सुनने के बाद हालत खराब हो गई है। वह रो रही हैं और बेटे को याद कर रही हैं।
घर में चल रही थी शादी की तैयारियां
सिद्धू 28 साल के थे। उनकी मां उन्हें घोड़ी चढ़ता देखना चाह रही थीं। इसके लिए वह शादी की भी तैयारियां भी कर रही थीं। जनवरी, 2022 में चरण कौर ने बताया था कि बेटा शादी करने वाला है, और यह अरेंज नहीं बल्कि लव मैरिज होगी। 11 जून, 1993 को जन्मे मूसेवाला जन्मदिन पर कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे। उनकी शादी तय हो गई थी।
सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने सुनाई थी गुड न्यूज
एक इंटरव्यू में मां चरणकौर ने बेटे को सिंगल से मिंगल होने के सवाल पर कहा था, ‘बस थोड़ा समय और… फिर वह सिंगल नहीं रहेगा। हम उसकी शादी की तैयारियां कर रहे हैं, जो चुनाव के बाद इसी साल हो जाएगी।’ सिद्ध ने लड़की खुद चुनी थी। उन्होंने सगाई भी कर ली थी। हालांकि लड़की कौन थी, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं है।
सिद्धू मूसेवाला कर रहे थे एसोसिएट को डेट
सिद्धू मूसेवाला की गर्लफ्रेंड या रिश्ते के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स ऐसी थीं कि सिद्धू एक एसोसिएट को डेट कर रहे थे और शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे थे।
सिद्धू मूसेवाला की मौत पर कई सेलिब्रिटी ने दुख जताया
सिद्धू मूसेवाला के हजारों फैंस ने ट्विटर पर अपना दुख जताया है। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की खबर पर दुख भी व्यक्त किया और हैरानी भी जताई। उन्होंने ट्वीट किया, ‘सतनाम श्री वाहेगुरू, बेहद हैरान करने वाला और बेहद दुखी करने वाला। एक महान कलाकार और शानदार इंसान,भगवान उनके परिवार को ताकत दे।’
पंजाबी अभिनेत्री और बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना ने कहा कि वो कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। हिमांशी ने सिद्धू को भाई बताते हुए लिखा, ‘कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं. आपकी आत्मा को शांति मिले भाई।’ बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे और रैपर एवं एक्टर आसिम रियाज़ ने ट्वीट किया, ‘आपकी आत्मा को शांति मिले सिद्धू मूसेवाला।’
अजय देवगन ने ट्वीट कर कहा, ‘सिद्धू मूसेवाला के निधन से सदमे में हूं। वाहेगुरु उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति दें।’ शहनाज गिल लिखती हैं, ‘किसी का जवान बेटा इस दुनिया से चला जाए, इस दुनिया में इससे बड़ा दुख कोई नहीं हो सकता…’
अभिनेता सोनू सूद ने भी ट्विट कर हादसे की निंदा की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘एक और मां का बेटा चला गया’
एक्टर शरद केलकर लिखते हैं, ‘शॉक में हूं।’ सिद्धू मूसेवाला के निधन के बारे में सुनकर सदमा लगा। परिवार और फैंस के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’
अभिनेत्री हिमांशी खुराना ने लिखा कि गायक की मौत की खबर सुनकर उनके मुंह से शब्द नहीं निकल रहे। संगीतकार अरमान मलिक ने ट्वीट किया कि वह स्तब्ध हैं। गायिका हर्षदीप कौर ने ट्वीट किया, “दुखद खबर। सिद्धू मूसेवाला के बारे में सुनकर स्तब्ध रह गई। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”
संगीतकार विशाल ददलानी ने मूसेवाला को एक “वास्तविक आधुनिक कलाकार” बताया और कहा कि उनके साहस और विरासत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। अभिनेता करण कुंद्रा ने ट्वीट किया, “पंजाब से दुखद समाचार है। सिद्धू मूसेवाला की आत्मा को भगवान शांति दे। आक्रोशित और दुखी हूं। ”
एक्टर देवगन ने ट्वीट कर कहा-सिद्दू मूसेवाला के निधन से सदमे में हूं। वाहेगुरू उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति दें।
बिग बॉस 14 फेम पवित्रा पुनिया ने लिखा – भगवान परिवार के सबसे बड़े नुकसान के लिए दया करे। मैं बहुत बड़ी फैन थी और हमेशा रहुंगी। यह आपके लिए कितना दर्दनाक था रेस्ट इन पीस लेजेंड।