Modinagar | पड़ोसी के घर पानी लेने गई युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने युवती व उसकी मां के साथ मारपीट की। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मामला थानान्तर्गत एक गांव का है। गांव निवासी एक महिला परिवार सहित रहती है। महिला के पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि बीती शाम महिला की बेटी पड़ोसी के घर पर पानी लेने के लिए गई थी। आरोप है कि पानी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी युवती को जबरदस्ती कमरे में खींचकर ले गया और अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की। इसी बीच युवती ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर युवती की मां भी पहुंच गई। जब महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवती व उसकी मां के साथ मारपीट की गई। युवती किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से निकली। उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
Disha Bhoomi
