मोदीनगर। पत्रकारों की संस्था यू0पी0 जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की जनपदीय इकाई एंव तहसील इकाई द्वारा प्रमुख सामाजिक संस्था पहल एक प्रयास के सहयोग से रविवार को मोदीनगर क्षेत्र के दिवंगत पत्रकारों व उनके दिवंगत प्रियजनों की पुण्य स्मृति में शिक्षक दिवस पर एक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि पालिका अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी व पहल एक प्रयास की चेयरपर्सन डॉ0 सरिता त्यागी ने दिवंगत पत्रकारों एंव पत्रकारों के दिवंगत प्रियजनों के प्रति अपनी श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए पौधारोपण किया।
मोदीनगर की सुचेतापुरी के संत कबीरदास पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शिरक्त करने पंहुचे बतौर मुख्यातिथि पालिकाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने कहा कि उपजा द्वारा की गई पहल से हमें प्ररेणा लेनी चाहिए अपने दिवंगत प्रियजनों की याद में पौधारोपण का कार्य सराहनीय है। मुख्यातिथि वरिष्ठ महिला रेाग विशेषज्ञ व पहल एक प्रयास संस्था की चेयरपर्सन डाॅ0 सरिता त्यागी ने कहा कि पर्यावरण से जंहा वातावरण शुद्व रहता है, वही मनुष्य के स्वास्थ्य के प्रति भी शुद्व पर्यावरण दवा का काम करता है। पालिकाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, डाॅ0 सरिता त्यागी ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। दिवंगत पत्रकार ब्रहमानन्द पंत, रतन प्रकाश गुप्ता, राजेश पंत, राजेश त्यागी, राजेन्द्र त्यागी निवाड़ी, बाबा लेखराज भल्ला, मनोज बंसल, बुन्दू खां बेगमाबाद, शिवकुमार शर्मा, राजेश कौशिक, सर्वेंश शर्मा, श्रीमति अनुप्रिया देवी, रामशरण दास गुप्ता परतापुर, योगेश गौतम, हरिशंकर शर्मा, ब्रजनन्दन लाल वर्मा आदि की स्मृति में पौधारोपण किया गया। दिवंगत पत्रकारों एंव उनके दिवंगत प्रियजनों के परिजन आशा बंसल, विष्णु गुप्ता, मुनि शर्मा, योगेश गुप्ता, चन्द्रशेखर त्यागी, अनिल वशिष्ट, कोनॉल शर्मा व वरूण सोनी, देवांश सोनी आदि भी शामिल रहें। कार्यक्रम के अंत में सभी दिवंगतजनों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्वांजलि अर्पित की गई ओर पहल एक प्रयास संस्था की ओर से कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ आगुंतकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
