मोदीनगर के निवाड़ी थाना क्षेत्र मैं दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे,
धारदार हथियार चले व पत्थरबाजी
हुई। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक कई राउंड फायरिंग
भी की गई। इस संघर्ष में एक पक्ष
की महिला सहित सात लोग घायल
हो गए हैं। घायलों में कई की हालत
गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताते चले निवाड़ी थाना क्षेत्र में आने वाले गांव सौंदा निवासी देवेन्द्र कुमार अपनी पत्नी आदेश सोमवार को बारह बजे के आसपास घर के सामने पशु नहला रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने देवेंद्र की पत्नी
से वहाँ पशु नहाने से मना किया। इस बात को लेकर महिला व युवक के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात ने विवाद और विवाद ने झगड़े का रुप ले लिया। पशु नहलाने का विरोध कर रहे युवक ने महिला के साथ मारपीट कर दी। पत्नी को पीटता देखकर पति देवेन्द्र उसे बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। मारपीट की आवाज सुन दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे, चले। इतना ही नहीं दोनों ओर से एक दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी भी हुई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने दहशत फैलाने को लेकर कई राउंड फायरिंग भी की। इस संघर्ष में देवेन्द्र, कृष्णा, दिलेश व महिला आदेश सहित छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इतना ही नहीं दूसरे पक्ष की ओर से ललित, अमित, सोनित व अंकित भी घायल हुए हैं। तत्काल कार्रवाई न करने से नाराज पीड़ित पक्ष थाने के गेट पर बैठ गए और जमकर हंगामा
किया। पुलिस ने घायलों को मुरादनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया एव जिनकी हालात ज्यादा गम्भीर थी उन्हें गाजियाबाद अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। निवाड़ी थानाध्यक्ष महेन्द्र सिंह ने बताया कि निष्पक्ष जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here