प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के आह्वान पर मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ता पदयात्रा निकालते हुए गांव गांव जाकर पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएगी। वीरवार को सीकरी स्थित एक फार्म हाउस में प्रसपा के जिलाध्यक्ष चौ प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता कर मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह ने पार्टी का विस्तार करते हुए विनोद धनिया को जिला महासचिव हरेंद्र सिंह व सुनील चौधरी को जिला सचिव पद पर मनोनीत किया है वही नव मनोनीत पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया प्रेस वार्ता में पार्टी के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन यादव बुध प्रकाश त्यागी मोहम्मद हबीब मेघा चौधरी समीर चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here