अखिल भारत हिंदू युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने संगठन का विस्तार करते हुए हरीश त्यागी को जिले मे उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी है। उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने की जानकारी पर क्षेत्र वासियों ने उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

हरीश त्यागी ने कहा संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसका पूरी तरह से निर्वाह किया जाएगा और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया जाएगा। उन्होंने जिलाध्यक्ष कुलदीप त्यागी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद अदा किया। इस दौरान स्वागत करने वालों में केडी त्यागी, मनीष चौधरी, नगेंद्र कश्यप, राहुल त्यागी, विनय त्यागी आदि दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *