मोदीनगर। बीती रात संदिग्ध परिस्थतियों में एक युवक लापता हो गया। किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाही की मांग की है।
थानान्तर्गत हनुमानपुरी काॅलोनी निवासी योगेश कुमार पुत्र रामभूल सिंह यंहा एक नीजी कंपनी में जाॅब करता था। बीती रात वह अपने घर वापस लौट रहा था कि इसी बीच गायब हो गया। परिजनों ने अपने रिश्तेदारों आदि से भी जानकारी ली, लेकिन उसका कोई अता पता नही चला। किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुट गई है।