संस्कृत भारती मेरठ प्रांत के अंतर्गत गाजियाबाद क्षेत्र में मोदीनगर के ब्रह्मपुरी में इस समय संपूर्ण देश में आयोजित हो रहे संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत संजय पांचाल जी के यहाँ यज्ञ का आयोजन किया गया । यज्ञ के बाद गरिमा और आरुष ने अपने संस्कृत गीत के द्वारा सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । अंत मे संस्कृत श्लोक का वाचन हुआ और सभी के लिए ‘संस्कृतं वदतु’ पुस्तकों का वितरण किया गया ।
गोपाल जी के द्वारा बताया गया कि भारत में संस्कृत सप्ताह का आयोजन करने के लिए अटल बिहारी वाजपेई जी ने घोषणा की थी । और संस्कृत के ऐसे आयोजन जन-जन में अपनी संस्कृति के प्रति, अपने ग्रंथों के प्रति और अपने संस्कारों के प्रति चेतना को जागृत करने का कार्य करते हैं । और संजय पांचाल जी ने सभी को संस्कृत के प्रति जागरुक किया साथ ही सभी को रक्षाबंधन पर्व की और संस्कृत दिवस की शुभकामनाएँ प्रदान की ।
कार्यक्रम में जिला संयोजक गोपाल जी जिला संपर्क प्रमुख उदय चंद्र झा, बालकेन्द्रशिक्षिका कीर्ति,मुकुल, मयंक, सुनिता, सावित्री,तमन्ना, आदि संस्कृत भारती के कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान दिया ।
