Modinagar । हिन्दू जागरण मंच इकाई ने भारत-पाक युद्ध में वर्ष 1965 में शहीद हुए मेजर आशा राम त्यागी की जयंती पर रेलवे रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर भारत माता के जयकारों के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष पंकज कंसल ने कहा कि देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की याद में जलसे होने चाहिए, जिसमें शहीदों की वीर गाथाएं युवा पीढ़ी को बताना चाहिए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष पंकज के साथ जिला उपाध्यक्ष बबलू चैधरी, एडवोकेट अनुराग शर्मा, विक्रम सिंह, प्रवीण, पंकज शर्मा, संजय शर्मा, चेतन कोली, मनोज सिंघल, अक्षत कंसल, आदि मौजूद रहे। इसके अलावा मेजर आशाराम त्यागी स्मारक समिति व त्यागी ब्रह्रामण विकाश समिति के अध्यक्ष ऋषिपाल त्यागी, विधायक डाॅ0 मंजू शिवाच, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, चेयरमैन अशोक माहेश्वरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतेंद्र त्यागी, आशीष चैधरी, महेश त्यागी, राजीव शर्मा, व्यवस्थापक डॉ0 नरेन्द्र त्यागी, सभासद ललित त्यागी,  शिक्षक संघ गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष शरद कुमार बाजपेयी, आप नेता नबाव सोनी, मेजर परिवार से श्यामसुन्दर त्यागी, नवीन त्यागी, सोनू त्यागी, आशाराम शहीद सेवा समिति के अध्यक्ष ब्रिजेश त्यागी, दयास्वरुप त्यागी, मास्टर रामकिशन त्यागी, सलेख त्यागी, जसबीर त्यगी व राजीव शर्मा आदि ने भी शहीद को नमन किया, वही 35वीं यूपी वाहिनी के एनसी सी कैडेट्स, वाहिनी के सुबेदार मेजर अमित राणा व मोदी कालेज केएन सीसी अधिकारी प्रवीण कुमार जैनर के नेतृत्व में मेजर आशाराम त्यागी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *