मोदीनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मोदीनगर के तत्वावधान में मंगलवार को प्राचीन सीकरी महामाया मंदिर में 11 कन्याओं का पूरे विधि विधान के साथ पूजन किया गया।
संगठन के अध्यक्ष अमित गोयल ने व्यापारियों से अनुरोध किया कि भारतीय संस्कृति को बनाए रखने के लिए हम सबकों को अष्टमी अथवा नवमी का कन्या पूजन पूरे विधि विधान के साथ करना चाहिए। यह पूरी तरह से फलदायक होता है। अध्यक्ष ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों द्वारा एक बैठक में यह निर्णय लिया गया था, कि मोदीनगर वासियों की सुख शांति के लिए एवं कोरोना महामारी से  मुक्ति के लिए दैविक यज्ञ कराया जाए। इस श्रृंखला में संगठन से जुड़े 160 व्यापारी व 11 इकाइयों के पदाधिकारियों द्वारा इस यज्ञ को संपन्न कराया गया। संगठन के महामंत्री निर्दोष खटाना ने सभी अतिथियों को पटका पहनाकर  स्वागत किया। इस मौके पर महेश कश्यप, सतीश अग्रवाल, राहुल गुर्जर, हरबीर गुर्जर, संजीव गर्ग, संजय गुप्ता, राजकुमार वर्मा, कोकी, राजकुमार गुप्ता एडवोकेट, राम अग्रवाल, अनुज गोयल, विशाल शर्मा, डॉ0 महेश, मुकुल साहनी, हर्ष कुमार, सचिन गोयल, मनोज सोनी, सीमा अरोड़ा, प्रतिभा गर्ग, आकांक्षा गुप्ता, उषा चैधरी, कंचन शर्मा, नीतिका, अजीत प्रजापति, निकुंज ग्रोवर, नवीन जायसवाल, प्रवीण वर्मा, सुभाष चैधरी, हरेंद्र अरोड़ा, अमितेज जैन व गुरमीत सिंह आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *