दिल्ली मेरठ मार्ग पर राज चोपला पर चिकित्सक के पास दवाई लेने के लिए आई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने अनहोनी की आशंका के चलते थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर की एक कॉलोनी में एक महिला परिवार सहित रहती है। महिला काफी समय से बीमार चल रही है। गुरूवार की सुबह महिला दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित राज चोपला पर एक चिकित्सक को दिखाने के लिए गई थी। दोपहर तक जब महिला वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश करनी शुरू कर दी है। काफी तलाश करने के बाद भी जब महिला नहीं मिली तो पजिरनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।