मोदीनगर। संासद प्रतिनिधि ने क्षेत्र में भारी बारिश से खराब हुई फसल पर किसानों को उचित मुआवजा दिलाएं जाने की सिफारिश को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंडलायुक्त को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौपा।
सांसद डाॅ0 सत्यपाल सिंह के प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी इन दिनों लोकसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के भ्रमण पर है। गत एक सप्ताह के दौरान उन्होंने अपनी टीम के साथ करीब दर्जनों गावों भनेडा, डबाना, डिडौली, खिंदौडा, मटोर, मोहम्मदपुर अमल, बागपत, नगंला अक्कू, सुहाना, आसिफपुर उजैडा, पूठरी आदि गावों को दौरा किया। उन्होांने पाया कि इन गावों की हजारों बीघा फसल नष्ट होने के कगार पर है। प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलायें जाने को लेकर विनोद गोस्वामी ने एसडीएम आदित्य प्रजापति से मुलाकात की ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मंडलायुक्त को संबोधित दो अलग- अलग ज्ञापन सौपते हुए समस्या के निस्तारण की आवाज उठाई है। उपजिलाधिकारी आदित्य प्रजापति गोस्वामी को आश्वासन दिया है कि जैसे ही खेतो मे भरा जल कम हो जायेगा, तो वहां का सर्वे कराकर उच्चाधिकारीयों के आदेशानुसार मुआवजे की कारवाई शुरू करा दी जायेगी।
