मोदीनगर। उत्थान फाउंडेशन ने समाज सेवा की परंपरा का कायम रखते हुए अपनी प्रख्यात अक्षत आहार योजना का आयोजन एनसीआर के जाने माने कॉस्मेटिक सर्जन डॉ0 संदीप कंसल के मोदीनगर क्लीनिक के सामने किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ0 संदीप कंसल द्वारा किया गया। संस्था के प्रबंधन समिति सदस्य सुनील भार्गव ने माला पहना व नगर प्रभारी डॉ0 गुरप्रीत सिंह सचदेवा ने प्रतीक चिन्ह भेटकर डाॅ0 संदीप को सम्मनित किया। संस्था की संस्थापक सचिव डॉ0 सोनिका जैन ने बताया की आज के अक्षत आहार में स्वच्छ व पौष्टिक छोले, चावल का वितरण 310 लोगों को हुआ। मंच का संचालन सुनीता शर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला नगर प्रभारी प्रियालता भारद्वाज, सुनीत जैन, माला भार्गव, अनुराग तिवारी, मोहित शर्मा, सौम्या जैन, मोहित शर्मा, पारुल मित्तल, रेनू मित्तल, ज्योति, अनिल भार्गव आदि का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *