मोदीनगर। गंगनहर पटरी पर सालेनगर पीर से पहले बाइक पर पीछे बैठी महिला के हाथ से बाइक सवार दो युवक पर्स झपटकर ले गए। महिला ने निवाड़ी थाने में तहरीर दे कार्रवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच किए जाने की बात कह रही है ओर मामले को जानी थाना क्षेत्र में हुई घटना बता अपना पल्ला झाड़ रही है।
जनपद मेरठ के सरधना निवासी महिला आरती अपने पति राधे के साथ बाइक पर बैठकर गंगनहर पटरी के रास्ते से मुरानगर की और जा रही थी। सुबह नौ बजे के आसपास जब वह सालेनगर पीर से पास पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों आए और महिला के हाथ से पर्स लूटकर ले गए। महिला के पति ने काफी दूर तक बाइक सवारों का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। महिला ने बताया कि पर्स में दो हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान मौजूद थे। निवाड़ी पुलिस इसे जानी थानाक्षेत्र का मामला बता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *