मोदीनगर। प्रबुद्ध भारत सामाजिक संगठन की तरफ से समाज के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओ ने गतवर्ष की तरह इस बार भी सामाजिक व राजनीतिक क्रान्ति के महानायक, बामसेफ, डीएस फोर व बसपा के संस्थापक कांशीराम की 15 वी पुण्यतिथि पर संगठन द्वारा श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित किये गए।
डॉ0 भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर आयोजित पुण्यनुमोदन में संगाठन के अध्यक्ष ओमबीर सिंह, संगठन के मीडिया प्रभारी व सलाहकार विनोद गौतम ने कांशीराम जीवन संघर्ष को विस्तार में बताया। मनीराम वीराना, धर्मेंद्र जाटव, धर्मवीर ने भी कांशीराम के गुणों का वर्णन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम गौतम ने की। संचालन डॉ0 संजय कुमार संरक्षक ने किया। उपस्थित सामाजिक व संगठन के सभी सदस्यों ने काशीराम को पुष्पांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में शिवराज सिंह, जयकिशन गौतम, वीरेन्द्र सिंह, तरुण जाटव एडवोकेट, नरेंद्र कुमार, किरशन गोपाल, ब्रहम सिंह, राजकुमार, पंकज कर्दम, धर्मबीर, श्रीचंद्र गौतम, कृष्णपाल सिंह,  मूलचंद, सीताराम आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *