मोदीनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर गांव कादराबाद स्थित एक निजी स्कूल के मुख्य गेट के पास शनिवार सुबह अजगर सांप निकलने से हड़कंप मच गया। अजगर सांप निकलने के कारण दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन गई। वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद सांप को काबू किया।
दिल्ली मेरठ मार्ग पर गांव कादराबाद में  पुलिस चैकी से चंद कदम की दूरी पर शनिवार सुबह बीबीपीएस पब्लिक स्कूल के मुख्य गेट के पास एक अजगर सांप दिखाई दिया। लोगों ने बताया कि सांप की लम्बाई पांच फीट से अधिक थी और वह इधर उधर घूम रहा था। राहीगीरों ने तुरन्त इसकी सूचना पुलिस चैकी पर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस कर्मी पहुंच गए और वन विभाग को सूचना देकर मौके पर मौजूद लोगों को पीछे हटाया। सूचना मिलने के तीस मिनट बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद सांप को काबू में करके एक बोरे में बंद कर लिया। सडक पर अजगर निकलने के कारण दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *