मोदीनगर। तुलसीराम माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, मेें शिक्षक दिवस पर शिक्षक, शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर प्रधानाचार्या रजनी ओहरी ने माल्यापर्ण किया।
अहसास महिला समिति की सदस्या वंदना व नीतू ने प्रधानाचार्या रजनी ओहरी, विद्यालय की शिक्षिका वीना, शिक्षक उमेश शर्मा व राजीव शर्मा को पुरस्कार से सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार माहेश्वरी ने शिक्षकगण के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरव माहेश्वरी व राधिका माहेश्वरी ने सभी शिक्षक वर्ग को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ पे्रषित की।
