मोदीनगर। 26 सितंबर को आरक्षण विरोधी आंदोलन में शहर के चार के शहीद होने की याद में रविवार को शहर बंद कर काला दिवस के रूप में मनाया गया। इसके चलते पुलिस प्रशासन भी सर्तक रहा और छात्र छात्राओं ने मिलकर जुलूस निकाला।
आरक्षण विरोधी आंदोलन में शहीद हुए छात्र शहीद युवराज सिह और संजय कौशिक को शत शत नमन करते हुये बड़ी संख्या में शहर के सम्मानित लोग छात्र छात्राऐं रविवार को एमएम काॅलिज परिसर में एकत्रित हुये। उन्होंने सबसे पहले काॅलिज परिसर में लगी शहीद युवराज की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुये उन्हें याद किया और उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इसके बाद सभी छात्र एकत्रित होकर जुलूस के रूप में गोविन्दपुरी पंहुचे और यंहा स्थित शहीद संजय कौशिक की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुये अपने विचार रखे। छात्र नेता शक्ति नेहरा ने कहंा कि आज ही के दिन हतारे साथी पूरे में फैली आरक्षण विरोधी आग के शिकार होते हुये पुलिस की गोली का निशाना बने थे। आज का दिन हम सब मिलकर काला दिवस के रूप में मनाते है। हमें जरूरत है ऐसे शहीदों के पदचिन्हों पर चले और उनके दायित्वों को निर्वाह करें। यह उनकों सच्ची श्रद्वांजलि होगी। पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष योगेश तिवारी सहित अनेक छात्रों ने भी शहीद छात्रों की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुये उन्हें याद किया और सहयोग के लिये छात्र छात्राओं को आभार प्रकट किया। इस दौरान छात्रों के अलावा अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहें। काला दिवस के दिन पूरे शहर ने बंद का समर्थन करते हुये 26 सिंतबर 1990 को हुई घटना की निंदा की। इस दौरान अनुज त्यागी, मनीषा त्यागी, शक्ति नेहरा, रविन्द्र तोमर, शुभम चैधरी, वाशु त्यागी, विजय ठाकुर, प्रदीप शर्मा उर्फ बागवा भैया, प्रदीप, नकुल त्यागी, अमित पंड़ित, नौशाद, उत्तम त्यागी, अंकित मिश्रा, विक्रांत, सैंकी सांगवान, सचिन, आकाश, निर्मल ािसंह आदि मौजूद रहें।
मोदीनगर बंद के दौरान काॅलिज के हजारों छात्रों द्वारा निकाले गये जुलूस के दौरान सारे दिन पुलिस व खुफिया विभाग पूरी तरह से अर्लट रहा और हाइवे पर चप्पे- चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन छात्रों ने भी भलमानस का परिचय देते हुये कही भी किसी तरह की कोई अप्रिय घटना करने का प्रयास नही किया और शंातिप्रिय ढ़ग से जुलूस निकाल शहीद छात्रों को नमन किया। छात्र नेता शक्ति नेहरा व पूर्व छात्र  संघ अध्यक्ष योगेश तिवारी ने कहंा कि मोदीनगर अमन का शहर है। यह हमारा विश्वास है कि हम कभी भी अपने शहर की फिजा को खराब नही होने देगें। उन्होंने पुलिस प्रशासन के सहयोग की भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *