मोदनगर। समाजवादी पार्टी ने यंहा एक बैठक का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता फतेह मोहम्मद ने की।
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव कृष्ण रुहेला ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधान सभा चुनावों की तैयारियासें में जूट जाने व घर घर जाकर सपा की नितियों व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विचारों को पंहुचाएं जाने का आाहवान किया। रूहेना ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी सरकार सपा की बनने जा रही है। हमें चुनावों की तैयारियों ओर सपा की नितियों को लोगों को बताना है। इस अवसर पर शाहरुख खान व हरेंद्र चैधरी को जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग की जिम्मेदारी भी सौपी गई है। इनके अलावा कई ओर लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर मनजीत नेहरा, शौकीन सैफी, कमलेश चैधरी, रेखा,साबाद,वसीम मालिक,शिवोम शर्मा, सायदा बेगम, साजिद, नदीम मालिक, पारस आदि मौजूद रहें।