मोदीनगर। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के तत्वावधान में प्रगति विज्ञान संस्था द्वारा भोजपुर विकास खंड सभागार में विज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्लॉक एजुकेशन अधिकारी जमुना प्रसाद द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विज्ञान शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां से प्रशिक्षण लेकर जब आप स्कूल जायेंगे, तो सभी अपने अपने स्कूल में विज्ञान कक्ष स्थापित करेंगे, ताकि बालको में वैज्ञानिकों दृष्टिकोण विकसित हो सके, जो प्रशिक्षण यहंा मिले उसे पूरे मनोयोग से प्राप्त करें। कार्यक्रम प्रभारी डाॅ0 विवेक सुदर्शन ने पर्यावरण की रक्षा हेतु अपना प्रसिद्ध गीत प्रस्तुत किया। जिसमें कहा गया कि गई गौरैया रानी को कोई ढूंढ के लाओ ना। मुख्य प्रशिक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि इन पांच दिनों में हम विज्ञान गणित के पाट्यक्रम को कम लागत में बने उपकरणों से समझेंगे और खुद बना कर अपना आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। साथ ही मोदीनगर की पहली सौर घड़ी बनाएंगे, साथ ही एक छड़ की मदद से पृथ्वी की परिधी भी मापेंगे। प्रशिक्षण केंद्र पर पाईप से ध्वनि कैसे उत्पन्न होती हैं और उसका प्रयोग बाजा भी सभी अध्यापकों द्वारा बनाया गया। हेलिकॉप्टर कैसे उड़ता हैं अपकेंद्र आई अभिकेंद्र बल की भूमिका भी बताई। हथेली में छेद कैसे होते है और उसका विज्ञान क्या हैं। ये सभी प्रयोग शिक्षकों द्वारा करके देखे गए। इस अवसर पर अर्चना कुशवाह, बृजपाल, रश्मि वर्मा, पायल भटनागर, मनीषा, मानवी, अर्पित शमा व सचिन कुमार आदि मौजूद रहें।