मोदीनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर राज चैपला स्थित छाया पब्लिक स्कूल के सामने बैंक से पैसे निकालकर जा रहे सैल्स टैक्स विभाग से सेवानिवृत अधिकारी को झांसे में लेकर दो महिलाओं ने दो लाख रुपये ठग लिए। महिलाओं ने बुजुर्ग को घेरकर उनका बैग काटकर पैसे निकाले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
नगर की ब्रहमपुरी कॉलोनी निवसी मूलचंद्र शर्मा परिवार के साथ रहते है। वह सेल्सटैक्स विभाग में अधिकारी पद से रिटायर है। मूलचंद्र शर्मा दिल्ली मेरठ मार्ग पर राज चैपला स्थित एक बैंक से पैसे निकालने के लिए गए थे। उन्होने 1.70 लाख रुपये बैक से निकाले और तीस हजार रुपये उनके पास थे। वह दो लाख रुपये एक बैग में रखकर पैदल ही ऑटो पकड़ने के लिए बैक से राज चैपले की और जा रहे थे। जब वह छाया पब्लिक स्कूल के गेट के सामने पहुंचे तो उन्हें दो महिलाएं उनके आगे पीछे हो गई। इसी बीच महिलाओं ने मौका देखकर उनका बैग ब्लेड से काट लिया और दो लाख रुपये निकाल लिए। पैसे निकालने के बाद महिला ऑटो में बैठकर फरार हो गई। पीडित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फूटेज चैक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
