मोदीनगर। शिक्षाविद् एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख सेठ विनोद कुमार माहेश्वरी के आह्वान पर रविवार को दुल्हन बैंक्वेट हाल में ग्रामीण अंचल का पास्परिक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ब्लाक के ग्राम प्रधानों तथा गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखकर सेठ विनोद कुमार माहेश्वरी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के चलते वह खासकर ग्रामीण अंचल के लोगों से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा था। अल्प समय के आमंत्रण पर लोगों ने उनके कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराकर यह साबित कर दिया है कि क्षेत्र की जनता आज भी उन्हें तथा उनके परिवार को उतना ही स्नेह देती है।  उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी लोग उनको इसी प्रकार स्नेह देते रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वयोवृद्ध मूलचंद ने कहा कि आज जमाना बहुत बदल गया है। विनोद कुमार माहेश्वरी के स्वः पिता सेठ आनंद स्वरुप माहेश्वरी जब ब्लाक प्रमुख थे, तब उन्होंने उनके सानिध्य में पहली बार प्रधान पद की शपथ ली थी। उस समय प्रतिनिधि किसी को वोट देने का वायदा करते थे, तो उसे निभाते भी थे। लेकिन आज सब कुछ बदल गया है। अब पैसे भी ले लेते हैं और वोट भी नहीं देते। उन्होंने कहा विनोद माहेश्वरी के परिवार से लोगों को जो स्नेह अब तक मिलता रहा है वह कहीं और देखने को नहीं मिलता। वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम के कुछ और अर्थ न लगाए जाएं, इस कार्यक्रम का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। सेठ विनोद माहेश्वरी का क्षेत्र के लोगों से मिलने का मना था, उसी आधार पर यह कार्यक्रम रखा गया, जो पूरी तरह से सफल रहा। विनोद कुमार माहेश्ववरी के पुत्र गौरव माहेश्वरी व भतीजे अंकुर माहेश्वरी ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि क्षेत्र के लोग पूर्व की भांति भविष्य में भी उनके परिवार पर इसी प्रकार स्नेह बरसाते रहेंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान तलहैटा ब्रजभूषण त्यागी, ग्राम प्रधान मछरी जुल्फीकार अली, डाॅ0 राजेंद्र चैधरी, आफताब त्यागी त्यौडी, पवन चैधरी, देवपाल हरित, विनय नेहरा व सुधीर त्यागी सहित सैंकडों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *