मोदीनगर। इन दिनों विधान सभा क्षेत्र मोदीनगर में भाजपा के जिला कार्यकारणी सदस्य व युवा दिनों की धड़कन के नाम से प्रसिद्व पुष्पेन्द्र रावत कोविड़ वैक्सीनेशन को लेकर अतिगंभीर नजर आ रहे है। गतदिनों उन्होंने गली- गली पोस्टर लगवाकर लोगों से समय पर वैक्सीनेशन कराएं जाने की अपील की थी, ओर अब उन्होंने स्वयं इस मामले को गंभीरता से लेते हिुए वैक्सीनेशन शिविरों का आयोजन करने की पहल की है।
सोमवार को पुष्पेन्द्र रावत ने अपनी टीम के सहयोग से  कनिष्का पब्लिक स्कूल डिफेंस कॉलोनी निवाड़ी रोड पर एक वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन कराया। इस शिविर में करीब 500 से अधिक लोगों ने कोरोना वैक्सीन की प्रथम व दूसरी डोज ली। साथ ही उपस्थित लोगों को वैक्सीन टीका लगवाने की अपील करते हुए पुष्पेन्द्र रावत ने कहा कि टीकाकरण हमारे पास वायरस को हराने के कुछ तरीकों में से एक है कोरोना को हराएं वैक्सीन अवश्य लगाएं। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ0 राजेश तेवतिया, डॉ0 सिद्धांत सरावत, डॉ0 निधि शर्मा, डॉ0 ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रशांत भदोला, सुनील सैदपुर, दीपांशु पंडित, गौरव राठी, विकास पलोता, उमंग भोजपुर, चंदन विधापुर आदि लोग मौजूद रहे।

Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *