मोदीनगर। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सैकडों युवाओं ने हिस्सेदारी निभाते हुए आगामी 2022 के चुनावों में कमर कसने की बात कही।
दिलीप पार्क स्थित जूनियर हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने पंहुचे जनपद के जितेंद्र चितौड़ा व नगर अध्यक्ष मयंक शर्मा ने युवाओं का आहवान करते हुए कहा कि युवाओं को आगामी 2022 के विधान सभा चुनावों के लिए अभी से ही कड़ी मेहनत करने के लिए जुट जाना होगा। मंयक शर्मा ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित की गई अनेक विकासशील योजनाओं व भाजपउ की नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए जनसंपर्क तेज करना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक केसरी हिंदू युवा वाहिनी व दिलीप पार्कवासी मुख्य रूप से रहे। जिसमें सोमेश शर्मा, गौरव शर्मा,  शिखर, राहुल गोयल, देवेंद्र सिसोदिया, सभासद बॉबी आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *